फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पहले चरण में जिले के 128 ग्राम पंचायत में बनेगी डिजिटल लाइब्रेरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। ग्राम पंचायतों में ग्रामीण छात्रों के लिए सूचना, संचार और तकनीक की अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण किया जाएगा। पहले चरण में 128 पंचायतों में यह लाइब्रेरी बनाई जाएगी। एक को तैयार करने में चार लाख रुपये का खर्च आएगा।
विज्ञापन


जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन कुमार मिश्रा ने बताया कि पंचायती राज विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। ग्राम पंचायत में लाइब्रेरी बनाने का उद्देश्य सुविधा बढ़ाने के साथ ही आय बढ़ाना भी है। ग्रामीण इलाकों में स्कूली और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के लिए सुविधाओं को बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। जिले की सभी 946 ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना होगी। इससे ग्रामीण बच्चों को तकनीकी शिक्षा व सूचना के साथ ही प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए शहरों की ओर दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। यह लाइब्रेरी पंचायत भवनों में ही संचालित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें