फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बंद पड़ी राइस मिल से 10 लाख की अवैध आतिशबाजी बरामद

सार

बुलंदशहर के अनूपशहर अड्डा क्षेत्र स्थित एक बंद राइस मिल में पुलिस प्रशासन ने दीपावली से पूर्व भारी मात्रा में अवैध आतिशबाजी बरामद की। छापे में बरामद आतिशबाजी की कीमत लगभग 10 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
नगर के धमेड़ा अड्डा क्षेत्र में बरामद किए गए अवैध आतिशबाजी। स्रोत: विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर। दीपावली से पहले पुलिस प्रशासन ने भारी मात्रा में आतिशबाजी बरामद की है। आतिशबाजी अनूपशहर अड्डा क्षेत्र स्थित एक बंद पड़ी राइस मिल में छिपाकर रखी गई थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसडीएम सदर दिनेश चंद्र के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम और पुलिस ने छापा मारा, वहां तीन कमरों में आतिशबाजी मिली। बरामद माल की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये आकी जा रही है।
एसडीएम सदर दिनेश चंद्र ने बताया कि स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई, जिसके आधार पर आतिशबाजी भंडारण करने वाले शख्स से फोन पर संपर्क किया गया।
आरोपी ने खुद के दिल्ली में होने की बात कहते हुए मौके पर आने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने बरामद आतिशबाजी को जब्त कर मंडी चौकी में रखवाया है। आतिशबाजी की गिनती और उसकी कीमत का आकलन किया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में इसकी कीमत लगभग 10 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें