फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: सड़क पर खड़ा मिला वाहन तो कटेगा 500 का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। यातायात पुलिस लगातार शहर की सड़कों को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए अभियान चला रही है। वहीं, अब यदि किसी का वाहन सड़क पर नो पार्किंग में खड़ा होगा तो उस पर तत्काल 500 रुपये का चालान किया जाएगा। साथ ही वाहन को टो कर पुलिस लाइन ले जाया जाएगा।
विज्ञापन

शहर की सड़कों पर आए दिन जाम लगने का मुख्य कारण बेतरतीब तरीके से सड़कों पर खड़े वाहन बन रहे हैं। लोग शहर के अंदर बाजार जाने के लिए मुख्य मार्गाें पर ही अपने वाहनों को खड़ा कर चले जाते हैं। जिससे सड़कों पर जाम की स्थिति पनप जाती है। वहीं, अब यातायात पुलिस ने जाम से मुक्ति दिलाने के लिए और इस तरह वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ अभियान चलाने की योजना बनाई है। ट्रैफिक इंस्पेक्टर पीसी शर्मा ने बताया कि सोमवार से अभियान चलाया जाएगा। जो भी वाहन शहर के मुख्य मार्गाें की सड़कों पर खड़ा मिलेगा उसका पांच सौ रुपये का चालान किया जाएगा। साथ ही वाहन को टो कर पुलिस लाइन भिजवा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें