संभल में अखिलेश यादव की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता लेते अजब सिंह कपासिया
बुलंदशहर। रालोद के राष्ट्रीय सचिव अजब सिंह कपासिया ने शनिवार को पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। साथ ही उन्होंने संभल में अखिलेश यादव की मौजूदगी में सपा की सदस्यता ली। उन्होंने कहा कि रालोद ने भाजपा के साथ गठबंधन कर जनता के साथ धोखा किया है। ऐसे में जनता की आवाज उठाने वाले अखिलेश यादव के साथ चलने का फैसला लिया है। इसके अलावा पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सतीश पूनिया ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य ठीक न होने के चलते पार्टी के पद से इस्तीफा दिया है। संवाद