फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी, जर्जर सड़क, अंधेरा है वार्ड की पहचान

Mon, 08 May 2017 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
गंदगी, जर्जर सड़क, जलभराव, पथ प्रकाश की व्यवस्था नहीं, नालों में अटी पड़ी गंदगी आदि कुछ ऐसा ही है नगर पालिका के वार्ड 25 के हालात। वार्ड की स्थिति देखकर ऐसा लगता है कि मानों पिछले पांच साल में कोई कार्य ही न हुआ हो। बरसात के समय वार्ड में स्थित बिजली खंभों में करंट दौड़ता है।

नगर पालिका के वार्ड नंबर 25 के अंतर्गत धमेड़ा रोड, मुस्तफागढ़ी, किदवई नगर, उत्तम नगर, नई बस्ती आदि क्षेत्र आते हैं।  वार्ड में न तो सफाई के कोई इंतजाम हैं और न ही कुछ और। पिछले पांच साल में वार्ड में न तो नालों की सफाई की गई और न ही सड़काें की। वार्ड के अंतर्गत नाले गंदगी से पटे पड़े हैं।
विज्ञापन


सड़कों पर कूड़े-कचरे के ढेर लगे हुए हैं। वार्ड में स्थित सड़कें भी जर्जर हैं। वार्ड में बरसात के दौरान जलभराव की समस्या रहती है। वार्ड में पथ प्रकाश की भी संतोषजनक स्थिति नहीं है। वार्ड पांच साल पहले की स्थिति पर जस का तस है।

हालांकि सभासद का दावा है कि पिछले पांच साल में वार्ड में करोड़ों रुपये के विकास कार्य कराए गए , लेकिन वार्ड के लोग इस दावे पर सवाल खड़े करते हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पिछले पांच साल में वार्ड में विकास ही नहीं हुआ।

क्या कहते हैं स्थानीय लोग

सभासद ने पिछले पांच साल में कोई काम नहीं कराया। गंदगी, जलभराव, जर्जर सड़कें आज भी वार्ड की पहचान बनी हुई हैं। वार्ड में पथ प्रकाश के भी इंतजाम नहीं हैं। -महेश कुमार
वार्ड में पिछले पांच साल में कोई खास काम नहीं किया गया। गंदगी आज भी दूर नहीं हो सकी। वार्ड के नाली-नाले आज भी गंदगी से अटे पड़े हैं। वार्ड में सफाई भी नहीं हुई।-पीपी सिंह
विज्ञापन


वार्ड में पिछले पांच साल में करीब पांच करोड़ रुपये के काम किए गए। वार्ड में साफ-सफाई के बेहतर इंतजाम किए गए। वार्ड में जर्जर सड़कों को दुरस्त किया गया। वार्ड में पथ प्रकाश के भी बेहतर इंतजाम किए गए।- हाजी मोहम्मद उमर अल्बी, सभासद,
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें