फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में बुलंदशहर पहले पायदान पर

Mon, 08 May 2017 12:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ बुलंदशहर
विज्ञापन
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में बुलंदशहर पहले पायदान पर - फोटो : demo pice
विज्ञापन

विज्ञापन
पेट्रो कंपनी के अधिकारियों ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत वितरित किए गए निशुल्क घरेलू गैस कनेक्शन में जिले को प्रदेश में पहले पायदान पर होने का दावा किया है। उनका दावा है कि अब तक 84 फीसदी पात्र परिवारों को कनेक्शन का वितरण कर दिया है।

शेष 16 प्रतिशत पात्रों को इसी साल के अंत तक कनेक्शन उपलब्ध करा दिए जाएंगे। जबकि यह लक्ष्य वर्ष 2019 तक पूरा करना है।

इंडियन ऑयल के मैनेजर (एलपीजी सेल्स) उमेश पाल सिंह ने रविवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में बताया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरूआत पिछले साल हुई थी। इसमें वर्ष 2011 की जनगणना में शामिल एक लाख 29 हजार 241 गरीब परिवारों को शामिल किया गया।
विज्ञापन


इनमें से अब तक एक लाख एक हजार 963 परिवारों की महिला मुखिया के नाम निशुल्क घरेलू गैस कनेक्शन का वितरण किया जा चुका है। इसके लिए जिले में 119 मेले लगाए गए। गैस उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए 139 कैंप लगाए। उमेश पाल सिंह ने बताया कि प्रदेश में अब तक सबसे अधिक योजना के तहत कनेक्शन बुलंदशहर में वितरित किए गए हैं।
विज्ञापन


यह कार्य वर्ष 2019 के सापेक्ष इसी वर्ष पूरा कर लिया जाएगा। इस दौरान कंपनी के अधिकारी कुलदीप सिंह, गैस एजेंसी संचालक धर्मेंद्र सिंह, राजीव सिंह, संदीप गुप्ता और धर्मेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें