फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: रजवाहा कटने से सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल जलमग्न, किसानों को नुकसान

विज्ञापन
अहार क्षेत्र के गांव रसूलपुर में रजवाहा कटने से खेतों में भरा पानी। संवाद
विज्ञापन
अहार। गांव रसूलपुर में रविवार की रात रजवाहा कटने से किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया। जिसके चलते सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। ग्रामीणों के अनुसार रजवाहे की पटरी कमजोर होने के कारण पानी का दबाव बढ़ा और वह कट गया।
विज्ञापन

गांव रसूलपुर किसान रामभूल, दिनेश, हेमराज,लखपत, विजयपाल सिंह, रणधीर रमेश कि 30 बीघे गेंहू व सरसों की फसल और कुंवरपाल की चार बीघे फसल में पानी भर गया। गांव खंदोई निवासी किसान हरनाम ने बताया कि फसल लगभग तैयार थी और कटाई का समय नजदीक था, लेकिन पानी भर जाने से पूरी फसल खराब होने की आशंका है। किसानों ने प्रशासन से जल्द मुआवजा दिलाने और रजवाहे की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें