स्याना में प्रदर्शन करते हिंदू संगठन के लोग।
स्याना। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को नगर के बुगरासी चौराहे पर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए आतंकवाद का पुतला फूंककर रोष व्यक्त किया। हिन्दू रक्षा दल के नगर अध्यक्ष ललित लोधी ने कहा कि जम्मू के रियासी जिले के शिवखोड़ी धाम के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बस पर रविवार नौ जून को आतंकियों ने घात लगाकर हमला कर दिया था। जिसमें 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी।
विश्व हिंदू महासंघ के जिला उपाध्यक्ष विपिन प्रजापति ने कहा कि हमला करने वाले आतंकियों के खिलाफ केंद्र सरकार कड़ी कार्रवाई करे। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने नगर के बुगरासी चौराहे पर आतंकवाद का पुतला दहन किया और कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान भोला लोधी, हरेंद्र प्रजापति, देवेंद्र लोधी, संजीव लोधी, सतीश लोधी, छोटू लोधी और हेमंत लोधी आदि मौजूद रहे। संवाद