फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार बस ने वृद्ध को रौंदा, मौत

विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
एनएच-93 पर पंडरावल गांव के पास तेज रफ्तार बस ने वृद्ध को कुचल दिया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भाग गया। सोमवार की देर शाम जयरामपुर निवासी सुखराम (58) पंड्रावल गांव से बरखेड़ा हसनगढ़ी गांव जा रहे थे। गांव से बाहर निकलते ही एनएच-93 पर तेज रफ्तार बस ने उन्हें कुचल दिया।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने देखा तो घटना स्थल की तरफ दौड़ पड़े। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर चालक बस छोड़कर फरार हो गया। ऐसे में बस में बैठी सवारियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। दूसरी बस आने पर उन्हें रवाना किया गया। वृद्ध की मौत की खबर सुनकर परिजन भी पहुंच गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें