फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर के युवाओं को खोखला कर रहा आंध्र प्रदेश का गांजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर के युवाओं को खोखला कर रहा आंध्र प्रदेश का गांजा
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में नशे का काला कारोबार अपने पैर पसार रहा है। जनपद के युवा सूखे नशे की लत का शिकार हो रहे हैं। या यूं कहा जाए कि गांजा बुलंदशहर के युवाओं को खोखला बना रहा है। बीते कुछ दिनों में जनपद पुलिस ने 11 तस्करों को दबोच कर उनसे लाखों रुपये कीमत का गांजा बरामद किया है। हालांकि, जनपद पुलिस अभी तक बीते दिनों नोएडा पुलिस की जांच में सामने आए बुलंदशहर निवासी मुख्य तस्कर को नहीं दबोच सकी है, जो कि आंध्र प्रदेश से माल की खरीद कर यहां मोटे दामों में सप्लाई कर रहा है।
गौरतलब है कि बीते दिनों देहात कोतवाली पुलिस ने कुल आठ तस्करों को दबोच कर उनसे करीब 305 किलोग्राम तस्करी कर लाया गया गांजा बरामद किया था। जिसकी बाजार में कीमत करीब 18.50 लाख रुपये आंकी जा रही है। इसके अलावा बीते कुछ दिनों में ही खुर्जा देहात पुलिस तीन शातिर तस्करों को दबोच चुकी है। जिनसे करीब 11.50 लाख रुपये का गांजा बरामद किया है।
विज्ञापन

यहां पकड़े गए तस्कर
केस-1
देहात कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार त्यागी और उनकी टीम ने गत 20 अगस्त की देर रात ब्रह्मानंद टी-प्वाइंट पर वाहनों की चेकिंग के दौरान एक कार को घेराबंदी कर पकड़ा था। कार से पुलिस ने करीब ढाई कुंतल (250 किलोग्राम) गांजा बरामद किया, जिसकी बाजार में कीमत करीब 12.50 लाख रुपये आंकी जा रही है। पकड़े गए तस्करों की शिनाख्त सत्यप्रकाश पुत्र भीमसैन निवासी महरावर नंगलिया थाना गभाना जनपद अलीगढ़, छोटेलाल उर्फ ओमप्रकाश पुत्र डोरीलाल निवासी बेगमबाग राजाजी का गड्ढा थाना क्वार्सी अलीगढ़ के रूप में हुई थी।
केस-2
गत 21 अगस्त की देर रात देहात कोतवाली पुलिस की एक टीम ने अड़ौली तिराहे के निकट वाहन चेकिंग के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर कार से करीब ढाई लाख रुपये कीमत का गांजा बरामद किया। साथ ही मौके से तस्कर नीरज उर्फ बिट्टू पुत्र हरीशचंद निवासी सुरेंद्र नगर थाना क्वार्सी जनपद अलीगढ़, रवि पुत्र दिलेवर निवासी गांव चौंढेरा थाना छतारी व अजय पुत्र विनय निवासी गांव नगला मसानी थाना देहली गेट अलीगढ़ को गिरफ्तार किया था।
केस-3
गत 19 अगस्त को देहात कोतवाली पुलिस ने करीब ढाई लाख रुपये कीमत के गांजे के साथ दो तस्करों शाहरुख व सोना को गिरफ्तार किया था। उस दौरान दोनों आरोपी अपने एक अन्य साथी के साथ गांजे की नोएडा क्षेत्र में सप्लाई करने के लिए जा रहे थे। इनसे कुल 25 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ था।
केस-4
खुर्जा देहात पुलिस ने गत पांच सितंबर को 1.200 ग्राम गांजा बरामद किया था। पकड़ा गया आरोपी मुर्सलीन पुत्र अब्दुल गनी निवासी गांव हाजीपुर भटौला थाना खुर्जा देहात हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। पुलिस ने उसे भी न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था।
केस-5
खुर्जा देहात थाना पुलिस ने नौ सितंबर की देर रात पीले बंबे के निकट दो बाइक सवार युवकों को दबोचा था, जिनके पास से पुलिस ने करीब 20 किलोग्राम गांजा बरामद किया था। जिसकी बाजार में कीमत करीब दस लाख रुपये आंकी जा रही है। पकडे़ गए आरोपियों की शिनाख्त समीर पुत्र इमरान निवासी मोहल्ला नई बस्ती थाना औरांगाबाद और फजल पुत्र नसीर निवासी मोहल्ला रुकनसराय थाना कोतवाली नगर के रूप में हुई।
दोगुने रेट में होती है बिक्री
पुलिस के मुताबिक, उड़ीसा से गांजा 200 रुपये प्रति किलो मिल जाता है। जबकि दिल्ली एनसीआर में आने के बाद वह 500 से 800 रुपये किलो बिकता है। जिससे तस्करों को काफी बढ़ा मुनाफा हाथ लगता है। इसी मुनाफे के कारण वह लोगों को नशे की लत में ढकेल रहे हैं।
नोएडा पुलिस को मिली थी सफलता
बीते दिनों नोएडा पुलिस ने एक गैंग का राजफाश किया था। नोएडा पुलिस ने अनूपशहर थाना क्षेत्र में दबिश देकर छह आरोपियों को दबोचा था, जिनसे गांजा समेत अन्य नशे के पदार्थ भारी मात्रा में बरामद किए थे। जिसकी बाजार में कीमत करीब तीन करोड़ रुपये आंकी गई थी।
विज्ञापन

गांजा तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। लगातार ऐसे तस्करों को पकड़ कर जेल भेजा जा रहा है। जल्द ही इस गैंग का राजफाश कर दिया जाएगा।
- संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें