फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेले होंगे शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
आज से ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेले होंगे शुरू
विज्ञापन

बुलंदशहर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए आज से यानी सोमवार से ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाएगा जो जिले के प्रत्येक ब्लॉक स्तर स्थित स्वास्थ्य केंद्रों पर 18 से 23 अप्रैल तक आयोजित होंगे। मेले में एक ही स्थान पर विशेषज्ञ चिकित्सकों के अलावा जांच और दवाओं की सुविधा दी जाएगी।
ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रत्येक रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। जहां मरीजों को उपलब्ध संसाधनों के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाएं देने का प्रयास किया जा रहा है। अब शासन द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जनपद के सभी ब्लॉक स्थित स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य मेला लगाने के निर्देश दिए गए। जिसके बाद स्वास्थ्य अफसरों द्वारा जिले के प्रत्येक ब्लॉक स्थित एक-एक स्वास्थ्य केंद्र पर मेला लगाने की तैयारी पूरी कर ली है। साथ ही मेले का शुभारंभ करने के लिए जनप्रतिनिधि से समय भी ले लिया है। ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित होने वाले स्वास्थ्य मेले में मरीजों की जांच, इलाज व गोल्डन कार्ड बनाने समेत करीब 36 प्रकार की सुविधाएं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्थानों पर लगेगा मेला
तारीख - स्थान
18 अप्रैल - सीएचसी पहासू, सीएचसी शिकारपुर व सीएचसी मुनि
19 अप्रैल - सीएचसी अनूपशहर, सीएचसी जहांगीराबाद
20 अप्रैल - सीएचसी लखावटी, पीएचसी धरपा
21 अप्रैल - सीएचसी स्याना, सीएचसी ऊंचागांव, सीएचसी दानपुर व पीएचसी कसेरकलां
22 अप्रैल - सीएचसी बीबीनगर, सीएचसी अगौता व पीएचसी मालागढ़
23 अप्रैल - संयुक्त चिकित्सालय सिकंदराबाद व सीएचसी गुलावठी
ये मिलेंगी सुविधाएं
- रोगी की स्क्रीनिंग, परीक्षण, औषधि एवं जांच सुविधा के मुताबिक विशेषज्ञों से आनलाइन परामर्श।
- मातृ शिशु कल्याण, टीकाकरण, परिवार नियोजन, संचारी एवं गैर संचारी रोग नियंत्रण की सुविधाएं।
- आयुष्मान भारत, जन आरोग्य योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों का कार्ड बनेगा।
- मेले में पहुंचे लोगों के डिजिटल स्वास्थ्य आईडी कार्ड बनेंगे।
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्वास्थ्य मेलों का आयोजन 18 अप्रैल से शुरू कर दिया जाएगा। जिले के सभी ब्लॉक स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का चयन कर लिया गया है। ब्लॉक क्षेत्र स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर लगने वाले मेले में विशेषज्ञ तैनात किए गए हैं। लोगों से अपील है स्वास्थ्य मेले में उपचार करा लाभ ले। - डॉ. विनय कुमार सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें