फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ बवाल : वकीलों ने की हड़ताल समाप्ति की घोषणा

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। हापुड़ में वकीलों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में जिले के वकीलों की हड़ताल 17वें दिन शुक्रवार को भी जारी रही। हालांकि, अब दोनों संगठनों यूपी बार काउंसिल और केंद्रीय संघर्ष समिति हाईकोर्ट बेंच पश्चिमी यूपी ने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा कर दी है। 18 सितंबर से अधिवक्ता न्यायिक कार्य करना शुरू कर देंगे।
विज्ञापन

हापुड़ में गत 29 अगस्त को महिला अधिवक्ता और उसके पिता के खिलाफ दर्ज हुए मुकदमे में हापुड़ चौपला पर धरना प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं की पुलिस से नोकझोंक हो गई थी। पुलिस ने अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया था, जिसमें करीब 15 अधिवक्ता घायल हो गए थे। मामले में पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया था। जिससे प्रदेशभर में अधिवक्ताओं में रोष था। इसी के चलते यूपी बार काउंसिल और केंद्रीय संघर्ष समिति ने हड़ताल और आंदोलन का एलान कर दिया था। जिसके तहत न्यायालय परिसरों में पुलिस अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों समेत अन्य लोगों के अलग-अलग समय पर पुतलादहन कर चौराहों पर मानव शृंखला आदि बनाई। रविवार को सिर्फ कचहरी परिसर में हड़ताल रही। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष यतेंद्र पाल सिंह तोमर ने बताया कि यूपी बार काउंसिल व केंद्रीय संघर्ष समिति ने हड़ताल वापस ले ली है। आगामी 18 सितंबर से न्यायालय परिसर में सभी अधिवक्ता कामकाज शुरू देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें