फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: आईटीआई में शुरू हुए चौथे चरण के प्रवेश, 20 तक आवेदन करें जमा

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। तीन चरण के प्रवेश की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में चौथे चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभ्यर्थी पोर्टल से ऑनलाइन रैंक निकाल कर 20 सितंबर तक आईटीआई संस्थानों में अपना आवेदन में जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन


सीटों के सापेक्ष व्यवसाय आवंटन रैंक के आधार राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में किया जाएगा। व्यवसाय आवंटन सूची 21 सितंबर की शाम को चस्पा कर दी जाएगी। सहकारीनगर स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था के प्रधानाचार्य राजीव कुमार ने बताया कि तीसरे चरण में प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद रिक्त सीटों के सापेक्ष पूर्व पंजीकृत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के अभ्यर्थियों से नए विकल्प पंजीकृत कराने, राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के लिए नए आवेदनकर्ताओं से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
चयनित अभ्यर्थी संबंधित संस्थान में 21 सितंबर तक नोडल आईटीआई में जमा कराएंगे, जिससे 23 सितंबर तक प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण की जा सके। अभ्यर्थी अपने प्रवेश की जानकारी www.scvtup.in से ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिले की आईटीआई में तीसरे चरण तक 82 फीसदी सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। उन्होंने प्रवेश से वंचित छात्र-छात्राओं से प्रवेश कराने का आह्वान किया है। उनका यह भी कहना है कि हो सकता है कि इस चौथे चरण के बाद फिर छात्र-छात्राओं को प्रवेश कराने का मौका न मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें