फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काल बनकर आया काले रंग का सांप: बुलंदशहर में सर्पदंश से पोते और परदादी की मौत, आंगन में चारपाई पर सोए थे दोनों

Mon, 08 Jul 2024 04:54 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर

सार

रविवार रात को परिवार के सभी लोग खाना खाकर सोने चले गए थे। वहीं घर के बाहर आंगन में नरेंद्र की दादी सोमवती (80) और नरेंद्र का बेटा कपिल (5) एक ही चारपाई पर सो रहे थे। 
विज्ञापन
सांप के काटने से पोते और परदादी की मौत - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बुलंदशहर स्थित छतारी थाना क्षेत्र के चोंढेरा गांव में रविवार रात को सोते हुए पांच वर्षीय मासूम और उसकी परदादी को सांप ने काट लिया। तभी दोनों की हालत बिगड़ गई। पीड़ितों को लेकर परिजन नजदीक अस्पताल पहुंचे। जहां दोनों को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

चोंढेरा गांव निवासी नरेंद्र ने बताया कि रविवार रात को परिवार के सभी लोग खाना खाकर सोने चले गए थे। वहीं घर के बाहर आंगन में नरेंद्र की दादी सोमवती (80) और नरेंद्र का बेटा कपिल (5) एक ही चारपाई पर सो रहे थे। तभी रात करीब 12 बजे सोमवती ने जोर से आवाज लगाई। उससे सभी लोग जाग गए। वहां उनकी चारपाई में एक काले रंग का सांप था। जो तेजी से बाहर की ओर भाग गया। 
विज्ञापन

तभी नरेंद्र की दादी सोमवती और बेटा कपिल का शरीर ठंडा पड़ने लगा था। पीड़ित परिजन दोनों को नजदीकी निजी चिकित्सक के पास पहुंचे जहां उन्होंने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बेहतर उपचार के लिए बुलंदशहर के निजी अस्पताल लेकर गए वहां भी बच्चे और परदादी को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें