बुलंदशहर। कोतवाली देहात की आवास विकास चौकी स्थित गैस एजेंसी से चोरों ने हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। पीड़ित की शिकायत पर अब पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।
कोतवाली देहात स्थित आवास विकास निवासी चंद्रभान शर्मा ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि वह काॅलोनी में ही अनुज गैस एजेंसी का संचालन करते हैं। आरोप है कि एक अक्तूबर की रात अज्ञात चोरों ने उनकी एजेंसी का ताला तोड़कर तीन बैटरी, छह हजार की नकदी, प्रिंटर व सीसीटीवी कैमरे की डीबीआर चोरी कर ली। पीड़ित ने बताया कि डीबीआर चोरी किए जाने के कारण अब उनके पास चोरी से संबंधित कोई साक्ष्य नहीं हैं। एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।