फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय पर खर्च होंगे 6 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। गुलावठी रोड पर गांव कोटा के पास समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय पर 6 करोड़ से अधिक की राशि खर्च होगी। इसका निर्माण दिसंबर माह तक पूरा हो जाएगा। विद्यालय का निर्माण अंतिम चरण में है। इसका संचालन होने पर दिव्यांगजन छात्र-छात्राओं को निशुल्क शिक्षा के साथ अन्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा दिव्यांग छात्र-छात्राओं को शिक्षित करने के लिए समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय बनाने की मंजूरी दी थी। 6 करोड़ से अधिक की राशि से इस विद्यालय का निर्माण कार्य तेजी पर है। स्कूल के अंदर कक्षाओं के साथ ही खेल मैदान, बालक बालिकाओं के लिए अलग अलग छात्रावास समेत अन्य सुविधाओं को ध्यान में रखा गया। इसके जल्द संचालन के बाद यहां मूकबधिर, दिव्यांग बच्चों का प्रवेश और बेहतर शिक्षा की उम्मीद जगी है। इस विद्यालय की देखरेख की जिम्मेदारी दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की रहेगी।

समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय में कक्षा एक से 12 तक के बच्चों के प्रवेश होंगे और निशुल्क शिक्षा मिलेगी। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी मानवेंद्र राजपूत ने बताया कि समेत विशेष विद्यालय के भवन का निर्माण कार्य 95 फीसदी से अधिक हो चुका है। दिसंबर माह तक विद्यालय बनकर तैयार हो जाएगा। इसी के साथ इस विद्यालय के संचालन की तैयारी भी तेज कर दी गई है। ताकि आगामी शिक्षण सत्र में इसका संचालन किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें