फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: ई-रिक्शा से घर लौट रही महिला के गले से सोने की चेन और लॉकेट चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में एक बार फिर से ई-रिक्शा सवार महिला चोरों का आतंक बढ़ना शुरू हो गया है। शातिर महिला चोरों ने नगर के मोहल्ला सराय गोसाईं ईंटा रोढ़ी निवासी महिला मधु बंसल के गले से सोने की चेन चोरी कर ली। नगर पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ईंटारोढ़ी निवासी पीड़िता मधु सिंघल ने नगर कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि 20 जनवरी को वह भूड़ चौराहा स्थित एक होटल में पारिवारिक कार्यक्रम में गई थीं। वहां से वह शाम करीब चार बजे अपने घर के लिए ई-रिक्शा में बैठी थीं। जब रिक्शा वलीपुरा नहर पर पहुंचा तो उसमें तीन अन्य अज्ञात महिलाएं भी सवार हो गईं।
आरोप है कि दो महिलाएं उनके बराबर में और एक महिला उनके सामने बैठ गई। जिसके बाद आरोपियों ने पीड़िता के शरीर पर इधर-उधर हाथ लगाने शुरू कर दिए। जिसका पीड़िता ने विरोध भी किया लेकिन वह नहीं मानीं।
विज्ञापन

एक महिला ने चुपके से उनके गले में पहनी सोने की चेन और लाॅकेट चुरा ली। इसकी जानकारी पीड़िता को तब हुई जब वह महिलाएं आनन-फानन में डीएवी फ्लाईओवर पर उतर गईं। पीड़िता ने उनकी काफी तलाश की लेकिन उनका कहीं कोई सुराग नहीं लग सका।
एएसपी ऋजुल कुमार ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही वारदात का राजफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें