फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी दिलाने के नाम पर पांच युवाओं से सात लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरी दिलाने के नाम पर पांच युवाओं से सात लाख की ठगी
विज्ञापन

ऊंचागांव। बेरोजगार युवाओं को नौकरी दिलवाने का झांसा देकर लाखों रुपये ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने कई युवाओं को फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमाकर गुमराह किया और लाखों रुपये ठग लिए। जब युवाओं को ठगी का एहसास हुआ तो उन्होंने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए जहांगीराबाद पुलिस को शिकायत दी है।
अमरगढ़ कस्बा निवासी राजेंद्र ने पुलिस को लिखित शिकायत कर बताया कि उसके मित्र ने एफसीआई में नौकरी लगवाने का झांसा दिया। आरोपी ने कहा कि उसका मंत्रालय में जुगाड़ है और उन्होंने नौकरी लगवाने की बात कही है। आरोपी के झांसे में आकर उन्होंने और उनके भाई के दस्तावेजों के साथ ही दो लाख रुपये आरोपी को दिए। इसके बाद आरोपी ने समय-समय पर नौकरी की प्रक्रिया आगे बढ़ने की बात कही। इसी बीच अन्य मित्र अमरगढ़ निवासी धर्म सिंह से 1.65 लाख, दानिश से 1.65 लाख और लज्जा वर्मा से 1.20 लाख डाक विभाग में नौकरी के नाम पर ले लिए। जब राजेंद्र और रामपाल की नौकरी के बारे में जानकारी की तो आरोपी ने कहा कि बस दो-चार दिनों में ही ज्वाइनिंग लेटर आने वाला है। इसके बाद आरोपियों से धनराशि लेकर फर्जी आईडी कार्ड और ज्वाइनिंग लेटर जारी कर दिया। आरोपी ने पोस्ट जीडीएस, बी ब्लॉक पॉकेट बी सेक्टर 19 नोएडा का पता देकर कार्यालय में भेजा। जब पीड़ित मौके पर पहुंचे तो वहां पर इस नाम से कोई कार्यालय नहीं मिला। इसके बाद ठगी की जानकारी हुई।
विज्ञापन

एफसीआई में एक और डाक विभाग में दो लाख में नौकरी का वादा
आरोपी ने राजेंद्र और उसके भाई की नौकरी एफसीआई में एक-एक लाख रुपये और अन्य तीन युवकों की डाक विभाग में दो-दो लाख रुपये में नौकरी लगवाने की बात कही। जब युवकों ने धनराशि अधिक होने की बात कही तो आरोपी ने डाक विभाग में तीनों युवकों की नौकरी के नाम पर 1.65-1.65 लाख रुपये में तय किया और पूरी धनराशि एडवांस में ले ली।
कोरोना के कारण लगाए गए लॉकडाउन के बाद से नौकरी के नाम पर ठगी के मामलों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। पूर्व में जहां पुलिस के पास औसतन छह शिकायतें प्रतिमाह आती थीं, वहीं अब इनकी संख्या बढ़कर 12 से 15 शिकायतें प्रतिमाह हो गई हैं। नगर में भी पिछले दिनों सात युवाओं से अलीगढ़ निवासी आरोपी ने 20 लाख रुपये ठग लिए थे और फर्जी ज्वाइनिंग लेटर व आईडी कार्ड जारी कर दिया था।
विज्ञापन

अनूपशहर सीओ का कहना है कि मामले की अभी तक शिकायत नहीं मिली है। यदि इसकी शिकायत मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज करते हुए पीड़ितों से सबूत लेकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें