फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकरी गलियों में ई-रिक्शा के माध्यम से उठाया जाएगा कूड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
संकरी गलियों में ई-रिक्शा के माध्यम से उठाया जाएगा कूड़ा
विज्ञापन

बुलंदशहर। संकरी गलियों से कूड़ा उठान की समस्या को दूर करने के लिए नगर पालिका ने कदम उठाया है। जिन गलियों में टिपर व अन्य वाहन नहीं जा सकते हैं, वहां कर्मचारियों को ई-रिक्शा और ट्राईसाइकिल दी जाएंगी। इन वाहनों की खरीद के लिए नगर पालिका ने करीब 50 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार किया है।
घर-घर से कूड़ा उठान की समस्या लोगों के लिए अब भी जस की तस बनी हुई है। नगर पालिका ने 285 कर्मचारियों को ठेका पद्धति पर रखने के लिए टेंडर निकाला है, लेकिन अभी तक कर्मचारियों की तैनाती न होने के कारण कूड़ा उठान अभी भी शुरू नहीं हो सका है। छोटी और संकरी गलियों में बने घरों से कूड़ा उठान में परेशानी न हो और कर्मचारी आसानी से उन घरों तक पहुंच सकें, इसके लिए नगर पालिका ने ई-रिक्शा और ट्राईसाइकलि खरीदने की तैयारी की है। इनमें सूखे और गीले कूड़े के लिए अलग से कूड़ेदान होंगे।
विज्ञापन

करीब एक वर्ष से बंद है घर-घर से कूड़ा उठान
स्वच्छ भारत मिशन के तहत घर-घर से कूड़ा उठान के आदेशों के बाद करीब तीन माह तक कूड़े का उठान किया गया, लेकिन इसके बाद ठेकेदार ने काम बंद कर दिया। करीब तीन माह तक अधिकारी ठेकेदार को कार्य कराने के लिए पत्राचार करते रहे, लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ। पिछली बोर्ड बैठक में ठेके को रद्द कर दिया गया और 285 कर्मचारियों को ठेके पर रखने और नए वाहन खरीदने का प्रस्ताव पास किया गया।
कर्मचारी रखने के लिए टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही प्रक्रिया पूरी करते हुए घर-घर से कूड़ा उठान शुरू किया जाएगा। छोटी गलियों के लिए ई-रिक्शा और ट्राइसाइकिल खरीदने के लिए भी प्रक्रिया चल रही है। - मनोज गर्ग, अध्यक्ष, नगर पालिका
विज्ञापन

छतारी में भी शुरू हुई व्यवस्था
छतारी। कस्बे में अब संकरी गलियों से भी कूड़ा उठाया जाएगा। इसके लिए नगर पंचायत की ओर से छोटे-छोटे वाहन लगाए गए हैं, जो कस्बे की पुरानी कॉलोनियों से सूखा और गीला कचरा उठाएंगे। सोमवार को नगर पंचायत अधिकारी ने सभी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। छतारी के नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी अरविंद मिश्रा ने बताया कि सरकार की ओर से डोर टू डोर कूड़ा उठाने की सुविधा पिछले तीन साल से चल रही है। संकरी गलियों बड़ी गाड़ी नहीं जा पाती थी, ऐसे में लोगों की शिकायत आ रही थी कि गलियों में कूड़ा नहीं उठ पाता है। इस समस्या को देखते हुए नगर पंचायत ने 11 हाथ गाड़ी, पांच रिक्शा, एक ई-रिक्शा और एक मिनी ट्रक को कूड़ा उठाने के लिए लगाया है। सभी वाहनों में सूखा और गीला कूड़ा उठाने की व्यवस्था है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें