फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: धूमधाम से किया गणपति विसर्जन

विज्ञापन
अनूपशहर में गणपति विसर्जन के दौरान नृत्य करते श्रद्धालु।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
अनूपशहर। धूमधाम से गाजे बाजे के साथ शनिवार को गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। कस्बे के लोग ढोल-नगाड़ों के साथ अबीर गुलाल बरसाते हुए मूर्ति का विसर्जन करने पहुंचे। वहीं, अनूपशहर के करीब 25 पंडालों में भगवान गणेश की स्थापना की गई थी। मूर्ति विसर्जित करने आए हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। अनूपशहर में जिला बुलंदशहर के साथ ही जिला अलीगढ़, हाथरस व संभल आदि जगहों से लोग आए।
विज्ञापन

गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान मार्ग पर पुलिस मुस्तैद रही। इस दौरान मूर्ति विसर्जन के लिए जाने के प्रवेश द्वार और संबंधित कुंड पर पुलिस फोर्स और प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती रही। नगर पालिका द्वारा बनाए गए जलकुंड में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। प्रशासन द्वारा गंगा को स्वच्छ रखने के लिए यह निर्णय लिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें