फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नहाने के दौरान बंबे में डूबा 12 साल का जुबेर, कोशिश के बाद भी बचा न सके साथी; गोताखोर कर रहे तलाश

Sat, 14 Sep 2024 07:53 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

बुलंदशहर जिले में बंबे में नहाने के दौरान एक बालक पानी में डूब गया। मौके पर पहुंचे गोताखोर उसकी तलाश कर रहे हैं। वहीं, परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
 
विज्ञापन
पानी में डूबा जुबेर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतारी थाना क्षेत्र के बुढासी गांव में शनिवार शाम को नहाते हुए 12 वर्षीय जुबेर बंबे में डूब गया। स्थानीय गोताखोरों की मदद से पुलिस ने बच्चे की तलाश शुरू की है। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


बुढासी गांव निवासी जहिर ने बताया कि शनिवार शाम करीब पांच बजे उनका बेटा जुबेर गांव के बाहर से स्थित बंबे में साथियों संग नहाने गया था। नहाते हुए जुबेर गहराई में चला गया और पानी में अंदर डूब गया। साथी बच्चों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उनका संपर्क छूट गया। वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाया और गोताखोरों से मदद मांगी, मगर कोई जानकारी नहीं मिल सकी। 

इसके बाद स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी। सीओ डिबाई रामकरण सिंह का कहना है कि बच्चे के डूबने की जानकार मिली। गोताखोरों की मदद से बच्चे को तलाश किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें