फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनी और कालिया की काली नजर किशोरी पर पड़ी: पीड़िता के पिता बोले- बेटी को खींच ले गए घर; किया सामूहिक दुष्कर्म

Mon, 05 Feb 2024 10:45 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज़ एजेंसी, अनूपशहर

सार

बेटी ने बताया कि आरोपियों ने शिकायत करने पर उसे व परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
दोनों युवती को जबरन खींचकर ले गए और दुष्कर्म किया - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अनूपशहर थाना क्षेत्र के एक गांव में दुकान से सामान लेने गई किशोरी को जबरन अपने घर में खींचकर एक युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि, अभी तक आरोपियों को पकड़ नहीं जा सका है।

विज्ञापन

अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि वह मेहनत मजदूरी कर अपना व परिवार का जीवन यापन करता है। रविवार को वह प्रतिदिन की तरह डिबाई में मजदूरी करने के लिए गया था। घर पर उसकी 16 वर्षीय पुत्री व अन्य परिजन मौजूद थे। 

रविवार शाम उसकी पुत्री घर से एक दुकान पर सामान खरीदने के लिए गई थी। इस दौरान गांव निवासी आरोपी युवक सोनी खान ने उसे जबरन पकड़ लिया और अपने घर में खींच कर ले गया। जहां आरोपी सोनी खान ने अपने साथी कालिया के साथ मिलकर उनकी पुत्री के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। 
विज्ञापन

घर पहुंच कर पीड़ित को मामले की जानकारी हुई। बेटी ने बताया कि आरोपियों ने शिकायत करने पर उसे व परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जल्दी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें