गांव नयाबांस निवासी एक 28 वर्षीय युवक टीटू लोहे गेट व जाली बनाने का काम करता था। उसका अपने पड़ोस में ही रहने वाली युवती गुड़िया से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती की आगामी 13 फरवरी को बरात आनी थी। इसी से युवक काफी क्षुब्ध था।
सोमवार दोपहर करीब दो बजे युवक घर के सामने रहने वाली अपनी प्रेमिका के घर में घुस गया और कमरे में जाकर उसे गोली मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद युवक ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
वारदात के वक्त युवती के पिता खेत पर गए हुए थे। जबकि, उसकी मां घर के बाहर बैठी थी। बताया गया कि युवक दीवार कूद कर प्रेमिका के घर पहुंचा था। जानकारी मिलने पर सीओ व थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।