फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठवीं बार अध्यक्ष बने गजेंद्र रघुवंशी

Wed, 27 Apr 2016 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
विज्ञापन
चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में गजेंद्र कुमार रघुवंशी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर छठवीं बार अध्यक्ष पद पर जीतकर नया इतिहास बनाया है। गजेंद्र रघुवंशी पूर्व में सात बार सचिव व पांच बार अध्यक्ष रह चुके हैं। वहीं, सचिव पद के लिए अधिवक्ता दिनेश कुमार शर्मा ने 45 वोटों से अधिवक्ता धर्मपाल शर्मा को हराकर विजयी हुए।
विज्ञापन


एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन देवेंद्र सिंह लोधी ने बताया कि मतदान में कुल 798 में से 766 मत पड़े। पांच मत निरस्त हुए। अध्यक्ष पद पर गजेंद्र रघुवंशी को 412 मत मिले। जबकि उनके प्रतिद्वंदी ओंकार सिंह वर्मा को 349 मत मिले। गजेंद्र रघुवंशी 63 मतों से विजयी घोषित किए गए। वहीं, सचिव पद के लिए कुल 766 मतों का प्रयोग किया गया।

एडवोकेट दिनेश कुमार शर्मा ने 347 वोट लेकर एडवोकेट धर्मपाल सिंह को 45 वोटों से हराया। धर्मपाल सिंह के खाते में कुल 302 वोट आईं। जबकि तीसरे नंबर पर रहे एडवोकेट राजेंद्र सिंह लोधी को 112 वोट मिले। अपने-अपने प्रत्याशियों को विजयी बनाने के बाद उनके समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।
विज्ञापन


साथ ही बार में उपस्थित अधिवक्ताओं ने जीते प्रत्याशियों को फूल मालाओं से लाद दिया। इस मौके पर अधिवक्ता अमित चौहान, सुरेंद्र सिंह चौहान, संजय शर्मा, अनुराग तिवारी, संतोष कुमार राघव, सतेंद्र कुमार राघव, ठाकुर पवन, सुधीर राणा, शशि, भूपेंद्र राजपूत मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें