फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: आज से प्रतिदिन हरिद्वार रवाना होंगी 15-15 बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। महाशिवरात्रि पर शिवभक्तों के लिए उप्र परिवहन निगम की बसों का आज से संचालन शुरू हो जाएगा। प्रतिदिन 15-15 बसों का संचालन होगा। इसके लिए बसों को आरक्षित कर लिया है। बुलंदशहर के साथ खुर्जा व सिकंदराबाद डिपो से भी रोडवेज बसों का संचालन होगा।
विज्ञापन

इस बार महाशिवरात्रि आठ मार्च की है। महाशिवरात्रि पर जिलेभर से प्रतिवर्ष शिवभक्त हरिद्वार से गंगाजल लेने को रवाना होते हैं। इसको लेकर परिवहन निगम की ओर से गत वर्षों की तरह इस बार भी बसों का संचालन किया जाएगा। बसों का संचालन शुक्रवार से शुरू हो जाएगा। बृहस्पतिवार को सुबह हरिद्वार के लिए एक रोडवेज बस का संचालन हुआ तो शाम को पांच बसें शिवभक्तों के लिए आरक्षित रही। बुलंदशहर डिपो के एआरएम परमानंद ने बताया कि शिवभक्तों को हरिद्वार पहुंचाने के लिए डिपो की बसों का संचालन शुक्रवार से पांच मार्च तक किया जाएगा। प्रतिदिन 15-15 रोडवेज बसें शिवभक्तों के लिए आरक्षित रहेंगी। खुर्जा व सिकंदराबाद डिपो से भी हरिद्वार के लिए बसों का संचालन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें