अगौरा अमीरपुर सहकारी समिति के सचिव पर 48000 रुपये हड़पने के आरोप में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
अरनिया थाना क्षेत्र के गांव भोजगढ़ी निवासी लाखन सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। लाखन सिंह ने बताया कि वह सहकारी समिति अगौरा अमीरपुर के सक्रिय सदस्य हैं। उनपर समिति के लोन का करीब 48000 रुपये बकाया था। जिसका भुगतान 30 जून 2024 को करना था। 21 जून को समिति सचिव उमेश शर्मा गांव में तकादे में आए। उन्होंने अपने भाई सूरज पाल सिंह और धर्मेंद्र सिंह की मौजूदगी में सचिव को 48000 रुपये दिए।
रसीद मांगने पर उन्होंने कहा कि रसीद बुक समिति कार्यालय में रह गई है। दूसरे दिन जब वह रसीद लेने कार्यालय पहुंचे तो सचिव वहां नहीं मिले। दो दिन बाद वह उन्हें बैंक पर मिले जहां रसीद के बारे में पूछने पर उन्होंने बहाना बनाकर टाल दिया। बताया कि उनके लोन खाते में रुपए जमा कर दिए हैं। बैंक में पूछने पर पता चला कि उनके खाते में कोई रकम जमा नहीं की गई है। उन्होंने इस संबंध में न्यायालय में प्रार्थना पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की थी। सीओ विकास प्रताप सिंह चौहान ने बताया न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है ।