फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीलरशिप दिलाने का झांसा देकर 3.25 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
डीलरशिप दिलाने का झांसा देकर 3.25 लाख ठगे
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र के एक व्यक्ति से शातिर साइबर ठगों ने खाद कंपनी की डीलरशिप दिलाने का झांसा देकर 3.25 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित के रुपये वापस मांगने पर पहले तो आरोपियों ने उसे धमकी दी। अब आरोपियों ने उसकी कॉल तक रिसीव करना बंद कर दिया। देहात पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
देहात कोतवाली के गांव अकबरपुर निवासी पीड़ित मोहम्मद वासिफ ने तहरीर देकर बताया कि बीते दिनों उसके मोबाइल पर एक व्यक्ति का कॉल आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को एक खाद कंपनी का अधिकारी बताया और उसे कंपनी की डीलरशिप देने का झांसा दिया। आरोपी ने कुछ अन्य लोगों से भी उसकी बातचीत कराई। आरोपियों की बातों पर विश्वास करते हुए वह खाद कंपनी की डीलरशिप लेने के लिए तैयार हो गया। इसके बाद आरोपियों ने उससे विभिन्न मदों में कुल 3.25 लाख रुपये ले लिए। कई दिनों तक डीलरशिप न मिलने पर उसे ठगी का पता चल सका। उसने आरोपियों से रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने उसके फोन कॉल रिसीव करने बंद कर दिए। साथ ही उसे फोन पर धमकी भी दी गई। मामले में थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी राजदेव निवासी बस्ती, मंजेश निवासी खीरी, सुधीर निवासी सीतापुर, शमसुद्दीन निवासी खीरी, कमल निवासी सीतापुर और सौरभ निवासी सीतापुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच साइबर टीम की मदद से की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह बचें
- किसी के भी भरोसे में आकर बिना जानकारी किए रुपये ट्रांसफर न करें।
- कंपनी की एजेंसी लेने से पहले संबंधित कंपनी में विजिट अवश्य करें।
- कोई भी कंपनी आपको बिना विजिट कराए आपसे रकम नहीं लेती है।
- साइबर ठगी से बचने के लिए जागरूक होना आवश्यक है।
प्लॉट दिलाने का झांसा देकर रिश्तेदारों ने ठगे 10.50 लाख रुपये
बुलंदशहर। नगर के भूड़ क्षेत्र निवासी पीड़ित राजकुमार ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि गौतमबुद्धनगर के कासना क्षेत्र में उसकी रिश्तेदारी है। कुछ माह पहले आरोपी रिश्तेदार व उसका पुत्र उसके घर आए और बातचीत के दौरान गौतमबुद्धनगर में एक प्लॉट दिलाने का झांसा दिया। आरोपियों ने प्लॉट की कीमत 55 लाख रुपये बताई। पीड़ित द्वारा आरोपियों पर विश्वास करते हुए चैक के माध्यम से पांच लाख रुपये एवं कैश के माध्यम से 5.50 लाख रुपये दे दिए, जबकि शेष रकम बैनामा के दौरान देना तय हुआ था। कई दिन बीतने के बाद भी आरोपियों द्वारा प्लॉट का बैनामा नहीं कराया गया। उसके कहने पर आरोपी सिर्फ आश्वासन देते रहे। अब आरोपी न तो रुपये वापस कर रहे हैं और न ही प्लॉट का बैनामा किया है। उसके दबाव बनाने पर आरोपियों द्वारा मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसएसपी ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें