फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डी-फार्मा डिग्री दिलाने के नाम पर हड़पे तीन लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
डी-फार्मा डिग्री दिलाने के नाम पर हड़पे तीन लाख रुपये
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित बिल्लाह कॉलेज ऑफ फार्मेसी में एक छात्र को डीफार्मा कराने के नाम पर उससे तीन लाख रुपये हड़प लिए। आरोप है कि छात्र के रुपये वापस मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। नगर पुलिस ने मैनेजर, प्रधानाचार्य और एचओडी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नगर कोतवाली में हापुड़ के थाना हाफिजपुर के गांव अकडौली निवासी पीड़ित अमन सिंह ने तहरीर देकर बताया कि वर्ष 2017 में उसने डीफार्मा करने के लिए बिल्लाह कॉलेज ऑफ फार्मेसी मोहनकुटी रोड में प्रवेश लिया था। प्रधानाचार्य अमित वर्मा और मैनेजर आरिफ अंसारी के कहने पर उसने दो साल की फीस 2.60 लाख रुपये अलग-अलग तिथियों में जमा कर दिए थे। इसमें से कुछ रुपये मैनेजर आरिफ अंसारी और कुछ रुपये प्रधानाचार्य अमित वर्मा व कुछ रुपये एचओडी रमेश तिवारी को दिए गए। एक साल तक संस्था में शिक्षा हासिल करते हुए परीक्षा दी, लेकिन उक्त संस्था के मैनेजर आरिफ अंसारी, प्रधानाचार्य अमित वर्मा और एचओडी रमेश तिवारी ने उसे प्रथम वर्ष की मार्कशीट तक नहीं दी। इस पर उसने मार्कशीट मांगी तो दोनों साल की मार्कशीट एक साथ देने का आश्वासन दिया। आरोप है कि एचओडी रमेश तिवारी ने 40 हजार रुपये अतिरिक्त देने पर न तो कॉलेज आने और न ही परीक्षा देने की बात कही। साथ ही आश्वासन दिया कि उसे दोनों साल की मार्कशीट मिल जाएगी। इस पर उसने एचओडी रमेश तिवारी को 40 हजार रुपये दे दिए गए। वर्ष 2019 से लगातार तीनों आरोपियों के पास चक्कर लगा रहा है, लेकिन उसकी परेशानी का समाधान नहीं हो सका है। 14 अगस्त को संस्था में फिर से जाकर मार्कशीट मंागने पर आरोपियों द्वारा उसे जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर कोतवाली प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, प्रकरण में मैनेजर आरिफ अंसारी से बात करने की कोशिश की गई तो उनका फोन स्विच ऑफ मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें