फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

35 किसानों को बेच डाला 1750 कट्टा यूरिया, बैठी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
35 किसानों को बेच डाला 1750 कट्टा यूरिया, बैठी जांच
विज्ञापन

बुलंदशहर। शासन के सख्त आदेश के बाद भी समिति और उर्वरक विक्रेता नियमों को ताक पर रखकर किसानों को यूरिया बेच रहे हैं। शासन ने नियम विरुद्ध यूरिया बेचने वाली समिति और उर्वरक विक्रेताओं के साथ उन 35 किसानों की सूची जारी कर दी है, जिन्हें 50-50 कट्टे यूरिया जुलाई में बेचे गए। मामले में अब जांच बैठ गई है।
यूरिया खरीदते समय दर्ज कराना होगा आधार नंबर
शासन का आदेश है कि किसान को उसकी भूमि के अनुसार ही यूरिया उपलब्ध करवाई जाए। किसानों को पर्याप्त मात्रा में ही यूरिया मिले। इसके लिए कई तरह के नियम भी बनाए गए हैं। समिति या फिर उर्वरक की दुकान से कोई किसान यूरिया खरीदता है तो उसे अपना आधार नंबर देना होता है। साथ ही पीओएस मशीन में उसे अंगूठा भी लगाना जरूरी होता है। यह सब कालाबाजारी रोकने के लिए किया गया।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि शासन की ओर से प्रत्येक माह ऐसे टॉप-20 किसानों की सूची जारी की जाती है, जिन्हें भूमि से अधिक समिति या फिर उर्वरक विक्रेता यूरिया के कट्टे बेच देते हैं। अब शासन ने जिले में जुलाई में ऐसे 35 किसानों को टॉप-20 की सूची में शामिल किया हैं, जिन्हें समिति और उर्वरक विक्रेताओं ने 50-50 यूरिया के कट्टे नियम विरुद्ध बेच दिए। साथ ही विभाग को यह सूची जारी कर उसकी जांच कर कार्रवाई के भी निर्देश दिए गए हैं।
दो स्थानों पर यूरिया बिक्री में जमकर हुई अनदेखी
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि शासन की ओर से जो सूची जारी की गई है। उसमें दो स्थानों पर यूरिया बिक्री में जमकर अनदेखी की गई है। एक केंद्रीय भंडारण उपभोक्ता समिति ने तो 15 किसानों को 50-50 यूरिया के कट्टे नियम विरुद्ध बेच दिए हैं। इसी तरह एक उर्वरक विक्रेता ने छह किसानाें को जरूरत से अधिक 50-50 यूरिया के कट्टों की बिक्री की है।
पहले भी हो चुके हैं ऐसे मामले उजागर, हुई थी कार्रवाई
शासन की ओर से इस तरह की सूची प्रत्येक माह जारी की जाती है। ऐसा कोई माह होता होगा, जिसमें जनपद के किसानों को मनमाने तरीके से यूरिया बेचने का मामला उजागर न हुआ हो। इस पर शासन के आदेश पर विभाग की ओर से कार्रवाई भी की जाती रही हैं। जून माह में मनमाने तरीके से बेचे गए यूरिया की सूची मिलने और उसकी जांच पूरी होने के बाद चार समिति और दो उर्वरक की दुकानाें के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए थे।
विज्ञापन

शासन ने जुलाई में 35 किसानों को नियम विरुद्ध 50-50 यूरिया के कट्टे बेचने वाली समिति और उर्वरक की दुकानों की सूची जारी की है। जांच बैठा दी गई है। जांच पूरी होने और रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
राहुल तेवतिया, जिला कृषि अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें