फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: तीरंदाजी प्रतियोगिता में चार छात्राें ने मेरठ में जीते रजत पदक

विज्ञापन
मेरठ में रजत पदक जीतने वाले रैनेसा स्कूल के तीरंदाज छात्र। स्रोत: संस्थान
विज्ञापन
बुलंदशहर। सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल मेरठ में 28 से 31 जुलाई तक सीबीएसई नॉर्थ जोन-1 की ओर से आयोजित तीरंदाजी प्रतियोगिता में रैनेसा स्कूल के खिलाड़ियाें प्रतिभाग किया। इसमें छात्र अंश गोस्वामी, विवेक सिंह फोगाट, हेमंत त्यागी और गौरांश भारद्वाज ने अपनी बेहतरीन निशानेबाजी का प्रदर्शन करते हुए रजत पदक प्राप्त करके विद्यालय का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

विद्यालय के मुख्य प्रशासक डॉ.अभिराग शर्मा ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने से हमारे अंदर की छुपी हुई प्रतिभा बाहर आती है। विद्यालय के वरिष्ठ प्रशासक विश्वास शर्मा, शिवम मोहन शर्मा और प्रशासक वरुण कौशिक ने भी प्रसन्नता व्यक्त कर उन्हें पदक जीतने पर बधाई दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक माथुर व उप प्रधानाचार्य कुलदीप सिंघल ने रजत पदक जीतने वाले छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बधाई देते हुए कहा कि यह इन बच्चों की लगन और परिश्रम का परिणाम है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें