फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: खुर्जा में 50 लाख रुपये की लागत से चार पार्कों का होगा जीर्णोद्धार

विज्ञापन
खुर्जा की चमन विहार कॉलोनी ​स्थित बदहाल पार्क। संवाद
विज्ञापन
खुर्जा। नगर पालिका की ओर से करीब 50 लाख रुपये की लागत से कई सालों से जर्जर पड़े क्षेत्र के चार पार्कों में सौंदर्यीकरण और मरम्मत का कार्य किया जाएगा। कॉलोनियों के बीचोंबीच बने पार्कों का अब लोग लाभ ले सकेंगे। साथ ही बच्चों के लिए भी खेलने का स्थान मिलेगा।
विज्ञापन


खुर्जा विकास प्राधिकरण की अधिकृत कालिंदी कुंज कॉलोनी के अलावा अन्य कोई सार्वजनिक पार्क सुरक्षित नहीं है, जहां पर लोग घूम सकें और बच्चे खेल सकें। कालिंदी कुंज कॉलोनी सुनसान होने के कारण शहर के लोग वहां पर नहीं जाते हैं। ऐसे में पार्क के निर्माण की लगातार मांग बढ़ रही थी। इसी के चलते नगर पालिका की ओर से ऐसे पार्कों का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है जो करीब 20 सालों से जर्जर और खराब पड़े हैं। इसके लिए पालिका की ओर से संबंधित वार्डाें के पार्क को चिन्हित कर उनका सर्वे किया। आवश्यकता के अनुसार प्रस्ताव शासन को भेजा गया।

नगर पालिका अध्यक्ष अंजना भगवान दास सिंघल ने बताया कि 8.31 लाख रुपये की लागत से वार्ड नंबर 22 के चमन विहार कॉलोनी में पार्क में बाउंड्री वॉल, पौधरोपण, हरी घास और सौंदर्यीकरण होगा, 13 लाख रुपये की लागत से वार्ड नंबर 5 की कांशीराम कॉलोनी के पार्क में सुदृढ़ीकरण, पौधरोपण, हरी घास और सौंदर्यीकरण होगा, 20 लाख रुपये की लागत से वार्ड नंबर 24 के हीरानगर मोहल्ला के पार्क में बाउंड्री वॉल, फुटपाथ, पौधरोपण, बैठने की व्यवस्था कार्य होगा, 8.5 लाख रुपये की लागत से हीरानगर मोहल्ले में शिव मंदिर पार्क में फुटपाथ, पौधरोपण और बैठने के लिए कुर्सियां लगवाई जाएंगी। जल्द यह कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें