फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूड सिक्योरिटी एक्ट: सत्यापन में मिले 245 अपात्र

Sun, 08 May 2016 09:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
Food Security Act - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फूड सिक्योरिटी एक्ट में शामिल गृहस्थों का सत्यापन शुरू हो गया है। करीब एक सप्ताह से चल रहे सत्यापन में अब तक 245 अपात्र सामने आए हैं। अधिकारी इनकी दोबारा जांच कर योजना से बाहर करने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


बता दें कि जनपद में फूड सिक्योरिटी एक्ट के तहत नगरीय क्षेत्र में 65 और ग्रामीण क्षेत्र में 79 प्रतिशत उन गृहस्थों को शामिल किया जाना है, जो पात्रता की श्रेणी में आते हैं। शासन द्वारा जारी किए गए परसेंटेज के आधार पर जनपद में करीब 6.50 लाख परिवारों को शामिल किया जाना है।

मगर योजना में करीब आठ लाख परिवार शामिल हो गए। इस पर रसद एवं खाद्य विभाग ने संज्ञान लिया और शामिल गृहस्थों का सत्यापन करने के आदेश जारी किए।  सत्यापन का कार्य तेजी पकड़ने लगा है और पिछले एक सप्ताह में किए गए सत्यापन में 245 अपात्र सामने आ चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर डीएसओ केबी सिंह ने चेतावनी दी है कि सत्यापन में सामने आपने वाले अपात्रों को सूची से बाहर किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें