फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलसूरी में होगी हाईवे की पैमाइश

Sun, 08 May 2016 09:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग -91 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिलसूरी के किसानों और नेशनल हाईवे अथॉरिटी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई)के बीच अधिकृत भूमि के मुआवजे को लेकर चले आ रहे विवाद का जल्द ही निस्तारण होगा। ग्रामीणों की याचिका पर कोर्ट ने डीएम को विवाद के निस्तारण के आदेश दिए है।
विज्ञापन


आदेश पर प्रशासन हाईवे की पैमाइश की तैयारी में जुट गया है। एक सप्ताह के भीतर प्रशासन के अधिकारी एनएचएआई के अधिकारियों के साथ ग्राम बिलसूरी में पैमाइश करेंगे।

बता देें कि हाईवे-91 स्थित ग्राम बिलसूरी के ग्रामीणों ने एनएचएआई पर मुआवजे से अधिक भूमि अधिकृत करने का आरोप लगाया था। ग्रामीणों ने एनएचएआई के खिलाफ हाइकोर्ट में याचिका दायर की थी।
विज्ञापन


ग्रामीणों की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने डीएम को समस्या के निस्तारण के आदेश दिए हैं। कोर्ट के आदेश पर प्रशासन बिलसूरी में हाईवे की दोबारा से पैमाइश कराने की तैयारियों में जुट गया है।

एसडीम अतुल कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश प्राप्त हो गए हैं। हाईवे की पैमाइश कराई जाएगी। जितनी भूमि का मुआवजा मिला है। उतनी ही भमि अधिकृत की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें