फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: तीन करोड़ से होगा पांच संपर्क मार्गों का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। विधानसभा क्षेत्र में तीन करोड़ 16 लाख की लागत से पीडब्ल्यूडी, गन्न्ना विभाग पांच संपर्क मार्गों का निर्माण कराएगा। संपर्क मार्गों के निर्माण के लिए क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने प्रस्ताव भेजा था। शासन ने प्रस्ताव को स्वीकृति देकर बजट की पहली किस्त जारी कर दी है। जल्द ही मार्गों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। मार्गों के निर्माण से करीब पांच गांव के लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


विधायक लक्ष्मी राज सिंह ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के लोगों की मांग पर उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में पांच संपर्क मार्गों के निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था। प्रस्ताव पर कार्रवाई करते हुए शासन ने पांचों संपर्क मार्गों के निर्माण के लिए तीन करोड़ 16 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। मार्गों के निर्माण के लिए शासन ने पहली किस्त भी जारी कर दी है। मार्गों का निर्माण पीडब्ल्यूडी, गन्ना विभाग द्वारा कराया जाएगा। जल्द ही संपर्क मार्गों के निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। पांचों संपर्क मार्गों के निर्माण से करीब 50 गांव के लोगों को सफर सुहावना होगा।
विज्ञापन


-इन संपर्क मार्गों का होगा निर्माण-

1-मोहाना से पितोवास मार्ग प्रथम भाग- लागत 76.59 लाख।

2- मोहाना से पितोवास मार्ग द्वितीय भाग- लागत 70.01 लाख।

3- सिकन्दराबाद- खुर्जा मार्ग से जुनैदपुर संपर्क मार्ग- 32.29 लाख।

4-जैतपुर संपर्क मार्ग- लागत 38.07 लाख।

5. एनएच-34 दरियापुर से सनौटा वाया नवादा - वीरखेड़ा, नगला काला, दादूपुर नीला, बैनीपुर
संपर्क मार्ग - लागत 99.87 लाख।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें