फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर: मिठाई की दुकान लगाने को लेकर पूर्व प्रधान व बीडीसी पक्ष में फायरिंग, एक की मौत; दो लोगों को लगी गोली

Tue, 20 Aug 2024 01:14 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

बुलंदशहर के एक गांव में मिठाई की दुकान लगाने को लेकर पूर्व प्रधान व बीडीसी पक्ष आमने-सामने आ गए और फायरिंग शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई।
विज्ञापन
अस्पताल में घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर के एक गांव में मिठाई की दुकान लगाने को लेकर पूर्व प्रधान व बीडीसी पक्ष आमने-सामने आ गए और फायरिंग शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। घटना में एक शख्स की मौत हो गई, जबकि दो लोग गोली लगने से घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सोमवार देर रात क़रीब 11.30 बजे हुई वारदात के बाद एसएसपी श्लोक कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर मुआयना किया और गांव के लोगों से बात की। बताया जा रहा है कि पूर्व प्रधान रवींद्र सोमवार रात को बीडीसी हरेंद्र को गाली दे रहा था। हरेंद्र के विरोध करने पर आरोपी ने उसे घर से खींचकर गोली मार दी, बीच बचाव में आये हरेंद्र के साथी सुरेश को भी गोली लगी। वारदात के बाद आरोपी रवींद्र के चाचा राजकुमार मौके पर पहुंचे तो गोली चलने के बाद भागते हुए वह गिर गये और उनकी मौत हो गई। वारदात में घायल दोनों युवकों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि आरोपी पूर्व प्रधान को पिस्टल समेत गिरफ़्तार किया गया है। चार एनी लोगों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें