फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो उर्वरक विक्रेताओं पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
दो उर्वरक विक्रेताओं पर एफआईआर
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिला कृषि अधिकारी ने मंगलवार को चोला और औरंगाबाद क्षेत्र की 10 दुकानाें का निरीक्षण किया। इस दौरान दो दुकानों पर अपार अनियमितताएं मिली। इस पर सीडीओ के आदेश पर दो उर्वरक विक्रेताओं पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत थाना देहात कोतवाली और थाना औरंगाबाद में एफआईआर दर्ज करवा दी है।
जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया ने बताया कि शासन के आदेश पर जनपद में संचालित उर्वरक की दुकान और थोक विक्रेताओं के गोदाम का निरीक्षण किया जा रहा है। मंगलवार को चोला क्षेत्र के में किसान कृषि सेवा केंद्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान इस दुकान के संचालन का लाइसेंस नहीं मिला। इस पर थाना देहात कोतवाली में सीडीओ अभिषेक पांडेय के आदेश पर दुकानदार राजेंद्र सिंह यादव के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज करवा दी है। राहुल तेवतिया ने बताया कि इसी तरह औरंगाबाद क्षेत्र में राजकिशोर एंड संस के नाम से संचालित दुकान का निरीक्षण किया गया। यहां पर उर्वरक का एक अवैध गोदाम मिला, जिसमें अवैध रूप से रखे यूरिया के 40 कट्टे मिले। साथ ही किसानों को यूरिया के साथ अलग से दवा दिए जाने का मामला भी सामने आया। इस पर दुकानदार श्रीकांत अग्रवाल के खिलाफ थाना औरंगाबाद में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज करवा दी है।
विज्ञापन

कीटनाशक की दुकानों से लिए 24 सैंपल, भेजे लैब
जिला कृषि रक्षा अधिकारी धनंजय सिंह ने बताया कि शासन की ओर से जिले की कीटनाशक दुकानों का निरीक्षण करने के आदेश मिले हैं। जिले में कीटनाशक की संचालित करीब 200 दुकानाें में से 55 दुकानों का निरीक्षण किया जा चुका है। निरीक्षण के दौरान कीटनाशक की बिक्री का रजिस्टर आदि की भी जांच की गई है। साथ ही संदिग्ध होने पर 24 कीटनाशक के सैंपल भी लिए गए हैं। इन सभी सैंपल को जांच के लिए लैब भेज दिया गया है। लैब से रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
शासन के आदेश पर जिला कृषि अधिकारी को जिले में संचालित उर्वरक की दुकानों और थोक में बेचने वालों के गोदाम का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण शुरू हो गया है और दो दुकानों पर अनियमितता पाए जाने पर दुकानदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी गई है। दुकानों पर अनियमितता मिलने पर इसी तरह की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

- अभिषेक पांडेय, मुख्य विकास अधिकारी ।
नहीं रहेगी यूरिया की कमी, 1600 एमटी यूरिया मिला
किसानों के लिए एक अच्छी खबर है। अब उन्हें यूरिया की किल्लत से नहीं जूझना पड़ेगा। जिले में 1600 मीट्रिक टन यूरिया आ चुका है। जबकि चार हजार मीट्रिक टन यूरिया की रैक बृहस्पतिवार को जिले में पहुंच जाएगी। जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया का दावा है कि किसानों को यूरिया की कमी से परेशानी नहीं होने दिया जाएगा। जिले में 3.75 लाख हेक्टेयर भूमि में खेती होती है। इसमें से धान की एक लाख से अधिक हेक्टेयर है, जबकि करीब 70 हजार हेक्टेयर में गन्ना के अलावा अन्य फसल शामिल हैं। प्रति वर्ष जनपद में दस हजार मीट्रिक टन से अधिक यूरिया की खपत होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें