फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से दो युवकों की मौत, डेंगू के 87 नए मरीज मिले

विज्ञापन
मृतक दीपू का फाइल फोटो। - फोटो : SIKANDRABAD
विज्ञापन
बुखार से दो युवकों की मौत, डेंगू के 87 नए मरीज मिले
विज्ञापन

बुलंदशहर/सिकंदराबाद/पहासू। जिले में रविवार को भी बुखार से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं डेंगू के 87 नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही जिले में अब तक एनएस-1 किट से जांच में 902 लोग पॉजिटिव आ चुके हैं। हालांकि एलाइजा टेस्ट के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सिर्फ 86 लोगों में ही डेंगू की पुष्टि की है। इनमें से दो लोगों की मौत हो चुकी है।
सिकंदराबाद के गांव बिलसुरी निवासी दीपू उर्फ दीपेंद्र चौधरी (25 वर्ष) पुत्र देवेंद्र चौधरी को पिछले कई दिनों से बुखार था। हालत बिगड़ने पर शनिवार शाम उसे नोएडा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। दीपू की करीब दो वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी। तहसील क्षेत्र में बुखार से अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है। वैर पीएचसी प्रभारी डॉ सचिन भाटी ने बताया कि गांव-गांव स्वास्थ्य विभाग की टीम कैंप लगाकर लोगों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पहासू के बड़ा मोहल्ला निवासी इंद्रजीत (40) को पिछले दो सप्ताह से बुखार था। हालत में सुधार न होने पर परिजनों ने अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। रविवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिवार में तीन अन्य लोग भी बुखार से पीड़ित हैं। मोहल्ले में रहने वाले युवक ने बताया कि आसपास रहने वाले लगभग 25 से ज्यादा लोग बुखार से पीड़ित हैं, जिसमें से दस लोग अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। पहासू सीएचसी प्रभारी डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि इंद्रजीत की बुखार के चलते मौत होने की जानकारी मिली है। परिवार में अन्य लोगों की जांच की जा रही है।
300 लोगों की हुई जांच
बुलंदशहर। जिले में रविवार को करीब 300 लोगों की एनएस-1 किट से जांच की गई। जिसमें 87 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इन सभी मरीजों का अब एलाइजा टेस्ट होगा। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. रमित कुमार ने बताया कि अब तक 5,777 लोगों का एनएस-1 किट से जांच के लिए सैंपल लिया जा चुका है। इसमें 902 लोग एनएस-1 किट से जांच में पॉजिटिव आ चुके हैं। जिले में डेंगू के 86 केस हैं। इसके अलावा आईजीएम किट से भी चार लोग डेंगू पॉजिटिव मिल चुके हैं।
विज्ञापन

जिन गांवों में डेंगू संदिग्ध केस मिले हैं, वहां पर टीम को भेजकर लोगों की जांच कराई जाएगी। डेंगू से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। - डॉ. विनय कुमार सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें