मिशन एडमिशन: कॉलेजों में आज से जमा होंगे ऑफर लेटर
बुलंदशहर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जिले के डिग्री कॉलेजों में अब परास्नातक के प्रवेश ओपन मेरिट से होंगे। विवि ने कॉलेजों को ओपन मेरिट के आदेश जारी कर दिए हैं। एक और दो नवंबर को प्रवेश लेने वाले छात्र अपना ऑफर लेटर कॉलेज में जमा करेंगे। इसके बाद कॉलेज ओपन मेरिट बनाकर आठ और नौ नवंबर को रिक्त सीटों पर प्रवेश करेंगे। जिले कॉलेजों में अभी पीजी की 800 से अधिक सीटें रिक्त चल रही हैं। डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश गर्ग ने बताया कि विवि से ओपन मेरिट तैयार कर प्रवेश करने के आदेश आ गए हैं। छात्र अपना ऑफर लेटर निर्धारित समय पर कॉलेजों में जमा करा दें। विवि ने पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। अंतिम तिथि के बाद कोई प्रवेश नहीं होगा।