फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: महिला पुलिस ने मुठभेड़ में लुटेरे को मारी गोली, घायल

विज्ञापन
जहांगीराबाद क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के दौरान घटनास्थल पर पड़ा अवैध असलाह। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
बुलंदशहर। थाना जहांगीराबाद क्षेत्र में शनिवार देर रात मिशन शक्ति के तहत चेकिंग कर रही महिला पुलिस टीम और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पूछताछ के बाद आरोपी का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन

मिशन शक्ति फेज-5 के तहत शनिवार रात थाना जहांगीराबाद पर तैनात महिला पुलिस टीम की उपनिरीक्षक महिला कशिश, महिला हेड कांस्टेबल कविता और स्वाट टीम देहात अनूपशहर-बुलंदशहर रोड स्थित बीके पब्लिक स्कूल के पास चौराहे पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक बाइक से आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो आरोपी ने बाइक मोड़कर भागने की कोशिश की।
भागते वक्त बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। इसके बाद खुद को पुलिस से घिरा देखकर आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी। घायल बदमाश को पुलिस ने पकड़ लिया और सीएचसी जहांगीराबाद में भर्ती कराया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुहेल उर्फ सोहिल निवासी गांव हसनगढ़ थाना खुर्जा देहात जनपद बुलंदशहर के रूप में की है।
विज्ञापन

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, आरोपी एक शातिर लुटेरा है और उस पर चोरी, लूट व अन्य संगीन धाराओं में कुल 16 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी। पुलिस ने आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें