फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: अरनिया बिजलीघर पर छह घंटे तक गरजे किसान

विज्ञापन
अरनिया बिजलीघर पर आयोजित पंचायत में मौजूद भाकियू लोक शक्ति के कार्यकर्ता । संवाद
विज्ञापन
खुर्जा। अरनिया बिजलीघर पर बुधवार को भारतीय किसान लोकशक्ति के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को छह घंटे तक धरना प्रदर्शन किया। शाम पांच बजे एसडीएम प्रतीक्षा पांडेय को कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

भाकियू लोकशक्ति के जिलाध्यक्ष देवराज सिंह ने बताया कि अरनिया क्षेत्र में किसानों की कई शिकायतें एसडीएम कार्यालय, ऊर्जा निगम, खंड विकास कार्यालय और अन्य विभागों में पड़ी हैं। अधिकारियों की ओर से कोई सुनवाई नहीं की जा रही। इसके विरोध में बिजली घर पर धरना प्रदर्शन किया गया।
इसमें पीएनबी बैंक के प्रबंधक की अभद्रता, अरनिया बिजली घर पर 33केवी की लाइन कम दूरी पर शिफ्ट करना, बिजली घरों पर ओवर लोडिंग की समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें