फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: लापता सागर के परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। सलेमपुर थाना क्षेत्र से लापता हुए हरियाणा निवासी युवक सागर की हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मृतक के साथी के एक परिचित से पूछताछ की तो उसने सागर का शव नहर में फेंके जाने की बात कही। पुलिस ने सर्च अभियान चलाया लेकिन शव नहीं मिल सका। पुलिस ने मामले में नामजद मृतक के दोस्त अनुज निवासी मंगलोर थाना सलेमपुर को भी दिल्ली से हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

20 सितंबर को शिकारपुर और सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र की सीमा में मिलक भटोला के पास एक बाइक लावारिस मिली थी। चेसिस नंबर के आधार पर इसके मालिक की पहचान फरीदाबाद जनपद के छायसा थाना क्षेत्र के गांव नरहावली निवासी सागर के रूप में हुई थी। पुलिस की सूचना पर सागर के परिजन शिकारपुर कोतवाली पहुंचे थे और बरामद बाइक के बारे में जानकारी की थी। सागर के भाई आकाश ने बताया की सागर 18 सितंबर को घर से सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव मंगलोर निवासी अपने दोस्त के पास आया था। 18 और 19 सितंबर को उसने अपनी मां से वीडियो कॉल पर बातचीत की थी।
शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र में उसकी बाइक लावारिस मिलने के बाद उसने भाई सागर की तलाश शुरू की। उसने बताया कि सागर, उसके दोस्त अनुज और एक महिला तीनों के मोबाइल स्विच ऑफ हैं। जिस पर सलेमपुर थाने पर आरोपी अनुज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इसके बाद पुलिस ने इस संबंध में मंगलवार को अनुज के एक साथी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया था कि सागर की हत्या कर नहर में शव फेंक दिया गया है। बुधवार को पुलिस ने अनुज को भी दिल्ली से हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन




सागर और अनुज पर हरियाणा में दर्ज हैं मुकदमे

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस जब इस मामले की जांच में जुटी तो सामने आया कि आरोपी अनुज व लापता सागर पर हरियाणा में कुछ आपराधिक मामले दर्ज हैं। दोनों ही पूर्व में एक दुष्कर्म के मामले में जेल भी जा चुके हैं। वर्तमान में दोनों जमानत पर बाहर थे। साथ ही एक अन्य मामले में वांछित भी हैं। इसकी पुष्टि भी जनपद पुलिस हरियाणा पुलिस के संपर्क में आकर कर रही है।

मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अनुज को भी हिरासत में ले लिया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। सागर का जल्द ही पता लगा लिया जाएगा। - श्लोक कुमार, एसएसपी बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें