फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: इमरजेंसी कार्य में लापरवाही पर एंबुलेंस प्रभारी से मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। इमरजेंसी कार्य में 108 एंबुलेंस के देरी से आने पर सीएमओ ने जिला कार्यक्रम प्रबंधक से स्पष्टीकरण मांगा है। बुधवार को सड़क हादसे में घायल मरीज को जिला अस्पताल की इमरजेंसी से हायर सेंटर ले जाने के लिए करीब एक घंटे देरी से 108 एंबुलेंस पहुंची थी। इससे पूर्व सलेमपुर हादसे और पुलिस भर्ती परीक्षा में भी एंबुलेंस देरी से पहुंची थी।
विज्ञापन

मरीजों को तत्काल इलाज मिल सके, इसके लिए जिले में 102, 108 और एएलएस सेवा की एंबुलेंस संचालित हो रही हैं। सीएमओ डॉ. विनय कुमार सिंह ने बताया कि 18 अगस्त को सलेमपुर हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। एंबुलेंस देर से पहुंचने से घायलों के इलाज में देरी हुई। वहीं 23 अगस्त से 31 अगस्त तक पुलिस भर्ती परीक्षा में चिकित्सक के नौ बजे पहुंचने के बाद भी अधिकांश केंद्र पर एंबुलेंस 11:30 बजे तक नहीं पहुंचीं। चार सितंबर को जिला अस्पताल में घायल मरीज को स्ट्रेचर पर लिटाकर परिजन एंबुलेंस का एक घंटे तक इंतजार करते रहे। इमरजेंसी सेवाओं में लापरवाही बरतने पर जीवीके और मैसर्स मेड केयर के जिला कार्यक्रम प्रबंधकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें