फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम साहब... ऊपरकोट में छात्राओं पर फब्तियां कसते हैं शोहदे

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम साहब... ऊपरकोट में छात्राओं पर फब्तियां कसते हैं शोहदे
विज्ञापन

बुलंदशहर। शहर काजी ने ऊपरकोट क्षेत्र में छात्राओं पर शोहदों द्वारा फब्तियां कसने का आरोप लगाते हुए डीएम को शिकायत भेजी है। आरोप लगाया कि क्षेत्र स्थित तहसीलदार की बंद पड़ी पुरानी कोठी के पास शोहदे खड़े रहते हैं। जिससे स्कूल आने जाने में छात्राओं को परेशानी होती है।
विज्ञापन

ऊपरकोट क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर शहर काजी जैनुअल आबिदीन ने डीएम को शिकायत भेजी है। कहा कि क्षेत्र में खाली पड़ी तहसीलदार की पुरानी कोठी के पास असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। कोठी के पीछे ही जिया-उल-इस्लाम स्कूल संचालित किया जा रहा है। स्कूल में पढ़ने वाली लड़कियों पर आरोपी फब्तियां कसते हैं। जबकि किराए के मकान में संचालित अर्बन सीएचसी को तहसीलदार की पुरानी खाली पड़ी कोठी में संचालित कराया जाए, ताकि वहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा न लगा रहे। मांग की है कि जर्जर सरायधारी के पुल का निर्माण जल्द से जल्द किया जाए, जिससे लोगों को आवागमन में हो रही दिक्कतें दूर हो सकें। इसके अलावा ऊपरकोट इलाके में जर्जर बिजली के तारों से कभी भी हादसा हो सकता है। जिसके चलते जर्जर तारों को बदलवाना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें