फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज के पास छात्रा से छेड़छाड़, अपहरण का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलेज के पास छात्रा से छेड़छाड़, अपहरण का आरोप
विज्ञापन

जहांगीराबाद। कोतवाली के निकट स्थित एक कॉलेज के पास छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने और फिर उसे तीन आरोपियों द्वारा बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता की शिकायत पर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। लेकिन, अभी तक न तो आरोपियों को पकड़ा जा सका है और न ही छात्रा की बरामदगी हो सकी है।
अनूपशहर थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उसकी 20 वर्षीय पुत्री जहांगीराबाद कोतवाली के निकट स्थित एक कॉलेज में पढ़ती है। मंगलवार को वह घर से कॉलेज जाने की बात कह कर निकली थी। लेकिन, शाम तक वापस नहीं लौटी। जिसके बाद उसकी चिंता हुई और खोजबीन शुरू कर दी। लेकिन, उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग सका। हालांकि, परिजनों को जानकारी हुई कि छात्रा के साथ कॉलेज में थाना क्षेत्र के गांव ढूंगराजाट निवासी युवक विकास और उसके साथी अंकित व डॉक्टर सचिन ने छेड़छाड़ की थी। साथ ही आरोपी उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित पिता की शिकायत पर थाना पुलिस ने तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जल्द ही छात्रा को बरामद कर राजफाश कर दिया जाएगा।
- बजरंग बली चौरसिया, एसपी देहात
लापता किशोरी का ढाई माह से सुराग नहीं
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र से करीब ढाई माह पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई किशोरी का अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है। वहीं, अब किशोरी की मां ने नगर के ही एक मोहल्ला निवासी युवक पर पुत्री का अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने तहरीर देकर बताया कि गत दो अक्तूबर को उनकी पुत्री लापता हो गई थी। जिसके बाद उन्होंने उसकी काफी खोजबीन की। नाते-रिश्तेदारियों में भी पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। महिला ने बताया कि अब उसे जानकारी हुई कि उनकी पुत्री को नगर के ही मोहल्ला राधानगर निवासी युवक हरीश बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें