फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: घर में घुसकर की मारपीट पत्नी से दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। घर में घुसकर युवक के साथ मारपीट करते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। वहीं, पत्नी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज नहीं किया। पीड़ित ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देते हुए सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी युवक ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि वह गाड़ी चलाकर परिवार का पालन पोषण करता है। 23 अगस्त की रात्रि में परिवार के साथ घर पर सोया था। करीब एक बजे गांव निवासी तीन युवक दीवार फांदकर घर में घुस आए। लोहे की रॉड, डंडों से उसके साथ मारपीट करते हुए उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। सर में चोट आने के कारण वह बेहोश हो गया। कुछ समय बाद होश में आने पर पत्नी ने बताया कि आरोपियों ने उसके साथ जबरदस्ती करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। उसके कपड़े फाड़ डाले।
शोर मचाने पर लोगों के आने पर आरोपी कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए हवा में पिस्टल लहराते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि उसे उपचार के लिए नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी आंख के ऊपर 12 टांके आए। हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। कोतवाल रवि रतन सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों पर गंभीर धाराएं लगाई गई हैं। एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें