फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रीड एलांग एप के माध्यम से बच्चे सीखेंगे हिंदी और अंग्रेजी बोलना

विज्ञापन
विज्ञापन
एप से बच्चे सीखेंगे हिंदी और अंग्रेजी बोलना
विज्ञापन

बुलंदशहर। परिषदीय स्कूलों में अध्ययनरत बच्चे अब रीड एलांग एप के माध्यम से हिंदी और अंग्रेजी बोलने सीखेंगे। यह लाभ उन्हीं छात्रों को मिलेगा जिनके अभिभावकों के पास मल्टीमीडिया मोबाइल सेट होगा। शिक्षकों के साथ शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को एप डाउनलोड कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण काल में परिषदीय स्कूल बंद होने से घर बैठे छात्र हिंदी और अंग्रेजी के शब्द न भूलें, इसलिए उन्हें अब रीड एलांग एप के माध्यम से पढ़ाई कराई जाएगी। मिशन प्रेरणा के तहत बच्चों के हिंदी और अंग्रेजी भाषा के पठन कौशल को सुधारने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने गूगल से समझौता किया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि स्कूल बंद होने के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसलिए विभाग ने रीड एलांग एप लांच किया है। उन्होंने बताया कि जिले के शिक्षक, अनुदेशकाें और शिक्षामित्रों को इस एप को डाउनलोड करवाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह अपने स्कूल के सभी बच्चों के अभिभावकों के जिनके पास स्मार्ट फोन है उनके मोबाइल पर एप को डाउनलोड कराएंगे। साथ ही इस एप के प्रयोग की ट्रेनिंग भी देंगे। इस एप को अभिभावकों के मोबाइल में डाउनलोड करवाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन

मनोज कुमार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें