फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार दंपति को रोडवेज बस ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार दंपती को रोडवेज बस ने रौंदा, मौत
विज्ञापन

शिकारपुर। थाना क्षेत्र में बदायूं-दिल्ली हाईवे पर शनिवार शाम तेज रफ्तार अनियंत्रित रोडवेज बस ने बाइक सवार दंपती को रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव पोस्
विज्ञापन

अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव डौमला हसनगढ़ निवासी रिंकू अपनी पत्नी सविता के साथ शनिवार को किसी काम से शिकारपुर आए थे। जहां से दंपती शनिवार शाम को ही बाइक से वापस अपने गांव लौट रहे थे। जब दोनों बाइक सवार हाईवे पर गांव जमालपुर मोड़ के निकट पहुंचे तो डिबाई की ओर से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित रोडवेज बस ने उन्हें रौंद दिया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बस के साथ दोनों काफी दूर तक घिसटते हुए चले गए। इसके बाद आरोपी बस चालक मौके पर बस को छोड़कर भाग निकला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त कर शव पोस्टमार्टम को भेज दिए हैं। वहीं, हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। खबर लिखे जाने तक मामले में कोई तहरीर नहीं दी जा सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें