बुलंदशहर। जिले में दिवाली से पूर्व बुलंदशहर से दिल्ली के बीच इलेक्ट्रिक बस का संचालन होगा। उप्र परिवहन निगम दिवाली से पूर्व इलेक्टि्रक बस का संचालन करेगा। इससे पूर्व चार्जिंग स्टेशन खोलने की तैयारी शुरू हो गई है। बुलंदशहर डिपो के एआरएम ने चार्जिंग पॉइंट बनाने के लिए बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया है। वहीं, चेन्नई की टीम चार्जिंग स्टेशन क्षेत्र का सर्वे कर जा चुकी है।
जिले में अभी तक कोई भी चार्जिंग स्टेशन नहीं है। ऐसे में इलेक्ट्रिक वाहन का संचालन नहीं हो रहा है। शासन ने इसी वर्ष 25 इलेक्ट्रिक वाहनों का संचालन शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए परिवहन निगम ने इलेक्ट्रिक रोडवेज बसों का संचालन करने की योजना बनाई है। इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू करने से पूर्व चार्जिंग पॉइंट बनाया जाएगा। इसको लेकर पिछले कई दिनों से एआरएम तैयारियां करवा रहे हैं। पिछले दिनों चार्जिंग पॉइंट को चेन्नई की टीम आकर सर्वे कर चुकी है। जिसकी रिपोर्ट शासन को भेजी है। शुरुआत में दिल्ली से बुलंदशहर के बीच इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाएगा। संवाद