फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: उपज बेचने वाले किसानों को 12 बजे तक पहुंचना होगा मंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीराबाद। स्थानीय धान मंडी में दिन प्रतिदिन धान की आवक बढ़ती जा रही है। बढ़ती आवक के चलते मंडी में माल की लोडिंग कराने जैसी समस्याएं पैदा होने लगी हैं। लगातार परेशानी को देखते हुए व किसानों को अपनी उपज बेचने में ज्यादा समय न लगे, इसके लिए व्यापार मंडल ने नया फैसला लिया है।
विज्ञापन

मंडी व्यापार मंडल के अध्यक्ष नवीन बंसल ने बताया कि धान बेचने वाले किसानों को दिन में 12 बजे से पहले पहुंचना होगा। दोपहर 12 बजे से रात 12 बजे तक उपज बेचने वाले किसानों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इस फैसले से किसानों और व्यापारी दोनों का भला होगा। वहीं लोडिंग समय से होने से ज्यादा किसान मंडी परिसर में अपनी उपज बेचने पहुंच सकेंगे। नवीन बंसल ने बताया कि उन्होंने व्यापार मंडल के फैसले से मंडी सचिव को भी लिखित रूप में अवगत करा दिया है। मंडी सचिव संभव तोमर ने बताया कि इस फैसले से किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें