आज शाम थम जाएगा चुनाव प्रचार का शोर
बुलंदशहर। विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार का शोर मंगलवार को थम जाएगा। अंतिम दिन मतदाताओं को अपनी ओर खींचने के लिए प्रत्याशी पूरी ताकत झोंकेंगे। सभी पार्टियों ने कार्यकर्ताओं को गांवों व गलियों में प्रचार का जिम्मा सौंपते हुए प्रत्येक मतदाता तक पकड़ बनाने के लिए टीम तैयार की है।
निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार मंगलवार शाम के बाद चुनाव प्रचार करते हुए पाए जाने पर न केवल वाहनों को जब्त किया जाएगा, बल्कि आचार संहिता के उल्लंघन में रिपोर्ट भी दर्ज की जाएगी। जिले की सात सीटों पर कुल 65 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें पांच मुख्य दलों भाजपा, सपा-रालोद, बसपा, कांग्रेस और आर के 35 प्रत्याशी तथा अन्य 30 निर्दलीय व छोटे दलों के प्रत्याशी हैं। सभी प्रत्याशियों ने चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए अपनी पूरी ताकत प्रचार में झोंक रखी है।
घर पर लगाई झंडी और बैनर
प्रत्याशियों ने अब अपने कार्यालय के साथ घर पर भी झंडी और बैनर लगाकर माहौल बनाना शुरू कर दिया है। प्रत्याशियों ने प्रचार का शोर थमने के बाद भी प्रचार के लिए रणनीति बनाई है। अपने परिजनों के साथ रिश्तेदारों को भी प्रचार का जिम्मा सौंपा है।
प्रत्याशियों की स्थिति -
विस क्षेत्र का नाम प्रत्याशी
सिकंदराबाद 11
बुलंदशहर 11
स्याना 08
अनूपशहर 11
डिबाई 07
शिकारपुर 09
खुर्जा 08
कुल 65
विधानसभा कुल मतदाता
सिकंदराबाद 397609
बुलंदशहर 398260
स्याना 384805
अनूपशहर 377128
डिबाई 347252
शिकारपुर 332291
खुर्जा 387328
कुल 2624763
मतदाताओं की स्थिति ---
कुल मतदाता - 2624763
पुरुष मतदाता - 1383491
महिला मतदाता - 1241137
युवा वोटर - 42129
सर्विस वोटर - 20910
अन्य - 135
कुल मतदान केंद्र - 1515
कुल पोलिंग बूथ - 3070
निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के मुताबिक मंगलवार शाम को प्रचार प्रक्रिया बंद हो जाएगी। सभी प्रत्याशियों के इससे अवगत भी कराया गया है। नियमों की अवहेलना पर कार्रवाई की जाएगी।
- सीपी सिंह, डीएम